एक लैपटॉप प्रति बच्चा
हम बात कर रहे हैं ''वन लैपटॉप पर चाइल्ड'' से हासिल होने वाले लैपटॉप की — विश्व की दुर्गम परिस्थितियों में रहने वाले सब से निर्धन बच्चों के लिए एक सशक्त शिक्षा यन्त्र की। इस लैपटॉप का डिज़ाइन शिक्षा संस्थाओं तथा उद्योग के विशेषज्ञों ने मिल कर तैयार किया है, जिस से इस लाभरहित मानवीय प्रकल्प के हर पहलू में असामान्य प्रतिभा और कई दशकों के सामूहिक क्षेत्रीय अनुभव का संचार हुआ। परिणाम है रूप और कार्यशीलता का एक अनूठा संगम; एक ऐसा लचीला, सस्ता, कम शक्ति पर चलने वाला, उत्तरदायी तथा टिकाऊ यन्त्र, जिस से विकासशील विश्व के देश दशकों का विकास एक छलांग में कर सकते हैं, ताकि उन के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता एकदमपरिवर्तित हो जाए।